फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा, नगरोटा और पालमपुर में लगेंगे आईटीएमएस कैमरे

Mon, 06 Jan 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात और सुरक्षा के लिए कांगड़ा पुलिस ने तैयार की योजना
विज्ञापन

सड़क नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कसेगा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस जिलाभर में इस वर्ष सीसीटीवी कैमरों को स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। इसमें कांगड़ा, नगरोटा बगवां और पालमपुर के क्षेत्रों में आईटीएमएस कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। जिला में सुरक्षा और सड़क नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर लगाम कसने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले जानी नुकसान और आपराधिक घटनाओं के दौरान साक्ष्यों को जुटाने के लिए भी यह कैमरे पुलिस के मददगार साबित होंगे। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जिलाभर के मुख्य स्थानों पर करेगी। इस दिशा में चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्ष पुलिस ने बैजनाथ और बीड़ के क्षेत्रों में आधुनिक कैमरों को स्थापित कर उनका संचालन शुरू किया था। अब कांगड़ा पुलिस जिला के नगरोटा बगवां, पालमपुर और कांगड़ा के क्षेत्रों में आईटीएमएस कैमरों को स्थापित करने के लिए योजना तैयार कर रही है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस का काम केवल चालान करना ही नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना भी है। सीसीटीवी कैमरों से यातायात गतिविधियों पर नजर रहेगी, वही टक्कर मार कर फरार होने वाले वाहनों अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें