फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: त्रिलोकपुर में भूस्खलन रोकेंगे लोहे के जाले

Mon, 17 Jun 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अपनी जान जोखिम में डाल रस्सियों के सहारे पहाड़ी को ड्रिल करते हुए फोरलेन निर्माण कंपनी के कारीग
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण कार्य त्रिलोकपुर सुरंग से लेकर 32 मील तक बहुत ही तेजी से चल रहा है। फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी राजेश नैयर का कहना है कि बरसात आने से पहले प्राकृतिक शिव मंदिर और त्रिलोकपुर की पहाड़ी को पूरी तरह से लोहे के जाले लगाकर कवर किया जाएगा ताकि पहाड़ी खिसकने से मार्ग अवरुद्ध न हो।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से त्रिलोकपुर में पहाड़ी की कटिंग के उपरांत अब उसको बरसात में खिसकने से बचाने का कार्य शुरू कर दिया है। कारीगरों ने ऊंची पहाड़ियों पर रस्सियों के सहारे चढ़कर पहाड़ी को ड्रिल करके लोहे की तीन मीटर लंबी रॉड लगाने का काम शुरू किया है। अब जगह-जगह पहाड़ी के पास लोहे के जालीदार जाले लगाए जाएंगे, जो कि पहाड़ी को खिसकने से बचाएंगे। उधर, एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने बताया कि बरसात से पहले-पहले पहाड़ी को कवर किया जाएगा ताकि बरसात में पहाड़ी खिसकने से कोई बाधा न आए। वहीं, संपर्क मार्गों को भी दुरुस्त करने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें