गगल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत सहौड़ा के केदारनाथ मंदिर के पास स्थित सहौड़ा वाड़ी श्मशानघाट से अज्ञात लोगों ने लोहे के एंगल चोरी कर लिए। स्थानीय निवासी सोम कुमार, रिशु कुमार, संजू, रिंकू, राजेश, करतार, विपन सहित अन्य ने बताया कि एंगल नहीं होने की वजह से चिता जलाते समय दिक्कतें पेश आएंगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द एंगलों की व्यवस्था की जाए और चोरों को पकड़ा जाए। ग्राम पंचायत सहौड़ा की प्रधान किरण बाला ने बताया कि इसके बारे में उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी है। पंचायत घर में भी कोई शिकायत नहीं सौंपी गई। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो मौका देखा जाएगा। संवाद