फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में नौ को होंगे सुरक्षा कर्मियों के लिए साक्षात्कार

Wed, 07 Oct 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। रोजगार उपकार्यालय पालमपुर में नौ अक्तूबर को सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 180 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 18,500 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि पात्र युवा नौ अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे रोजगार उपकार्यालय पालमपुर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें