फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विकास कार्याें को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने शनिवार को क्षेत्र में वन विश्राम गृह में जनता की समस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं आगामी प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विधायक ने कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़कों के निर्माण, मरम्मत, पेयजल योजनाओं की स्थिति, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा विधायक ने शिव मंदिर काठगढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले को लेकर मेला समिति सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले के दौरान सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें