फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा रोजगार लेने के बजाय बनें रोजगार प्रदाता : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता विकास क्लब की ओर से शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कुलपति डाॅ. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे रोजगार लेने के बजाय रोजगार पैदा करने वाले बनें। विद्यार्थियों को आगे आते हुए उद्यमिता की तरफ अग्रसर होना चाहिए। इसके लिए संस्थान भी उनकी मदद करेगा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एमसी राणा ने बताया कि उद्यमिता विकास क्लब के समन्वयक डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. शर्मिष्ठा तथा डाॅ. पवन के साथ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत ज्वाली उपमंडल के अनूही गांव के युवा सुनील कुमार का स्टार्टअप उद्योग देखा। विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातकोत्तर सुनील कुमार ने इस स्टार्टअप उद्योग को शुरू किया है। भ्रमण के दौरान सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को व्यापार में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें