फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओलंपिक दिवस पर खेलों से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Wed, 24 Jun 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा नगर परिषद मैदान में ओलंपिक दिवस के मौके पर मौजूद खिलाड़ी और आयोजनकर्ता। -आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कांगड़ा ओलंपिक संघ की ओर से नगर परिषद मैदान कांगड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश ओलंपिक संघ के सदस्य एवं एचपीसीए के पूर्व सचिव कुमार सुमित मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति अध्यक्ष एवं बास्केटबाल संघ के प्रदेश महासचिव मुनीष शर्मा और निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सुमित ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र त्रेहन सहित खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

कांगड़ा नगर परिषद मैदान में ओलंपिक दिवस के मौके पर मौजूद खिलाड़ी और आयोजनकर्ता। -आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें