फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा और एडिशनल डायरेक्टर मेजर डॉ. अवनींद्र शर्मा ने अस्पताल के अंदर चल रही कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की एक्सपायरी डेट और समय अवधि की जांच की। इसके अलावा कैंटीन के रसोईघर परिसर की भी जांच की गई। वहीं, ताजे खाने के नमूने फूड सेफ्टी अधिकारी की ओर से कुछ दिन पूर्व लिए गए थे जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच के बाद ही इस खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त हो पाएगी। डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि टांडा अस्पताल में कैंटीन का उपयोग करने वाले सभी मरीजों, स्टाफ और मरीजों के तीमारदारों समेत अन्य लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कैंटीन के संचालक को भी सख्त निर्देश दिए कि खाने की सामग्री के साथ कोई भूल या खामी सहन नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें