जालग (कांगड़ा)। केसीसी बैंक की कोटलू शाखा की ओर से शनिवार को डिब गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में करीब 50 लोगों ने भाग लिया। बैंक की ओर से आशीष महाजन और मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। संवाद