फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआईवी-एड्स और नशामुक्ति की दी जानकारी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते छात्र
विज्ञापन
रैहन (कांगडा)। राजकीय महाविद्यालय जवाली में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी-एड्स और नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डाॅ. दिनेश शर्मा ने की। इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, रविंद्र कुमार व स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवानी ने छात्रों को एचआईवी-एड्स के बारे में बताया। सुभाष चंद ने बताया कि लंबे समय तक यौन रोग रहने से एचआईवी संक्रमण का खतरा 5 से 10 गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी ले रहे पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी बस में एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा सुविधा मिली है। साथ ही 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को राज्य सरकार की ओर से 300 से 800 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रो. सुलक्षण शर्मा, प्रो. सोनिका, डाॅ. शशिकला, एनएसएस और रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों सहित लगभग 200 छात्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें