रैत (कांगड़ा)। आयुष विभाग के तत्वाधान में नेरटी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र रैत शाखा के एएमओ डाॅ. भवानी के निर्देशानुसार योग इंस्ट्रक्टर उद्यालक अनुराधा शर्मा यहां स्थानीय एवं आसपास के लोगों के लिए योग शिविर का आयोजन कर रही हैं। अनुराधा ने कहा कि जिसमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपनी नित्य सुबह की दैनिक क्रिया में योग को अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। शिविर में प्रीतम सिंह, सत शर्मा, दिग्विजय मानकोटिया, जेनेंद्र शर्मा, कृष्ण सिंह, अंकुश और रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।