फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की आमद

Sat, 20 Jun 2026 12:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुंडा मं​दिर में वीरवार को उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। गर्मी की छुट्टियों के चलते प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की आमद में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। स्थानीय बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। होटल, रेस्टोरेंट, प्रसाद विक्रेता, टैक्सी संचालक और अन्य छोटे-बड़े कारोबारियों के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें