डीएवी कॉलेज कांगड़ा के बाहर रोष जता रहे छात्रों को शांत करवाती पुलिस।
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 7 मार्च से होने वाले टेस्ट मैच की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन और एचपीसीए के अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसी-टू-डीसी सुभाष गौतम ने बताया कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नंबरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने और आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। बैठक में एचपीसीए के एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार, नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा, एएसपी बीर बहादुर, डीएसओ सन्नी कुमार, एक्सईएन बिजली बोर्ड विकास ठाकुर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग जगतार सिंह, एचपीसीए के उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह और संयुक्त सचिव विशाल शर्मा उपस्थित रहे।
3 मार्च को पहुंचेंगी टीमें
टेस्ट मैच के लिए दोनों की टीमें 3 मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी और 4 से 6 मार्च तक दोनों की टीमें अभ्यास करेंगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को टेस्ट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।