फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नड्डी में अभिनेत्री सलमा आगा से अभद्र व्यवहार, मामला दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 03:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत नड्डी में एक अभिनेत्री सलमा आगा से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है। पुलिस से जानकारी के अनुसार धर्मशाला घूमने आई अभिनेत्री के साथ नड्डी में 11 जून की रात्रि स्थानीय युवक ने अभद्र व्यवहार किया। इसी बीच अभिनेत्री ने शोर मचाया और युवक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मैक्लोडगंज पुलिस को दी गई। मैक्लोडगंज पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर आरोपी युवक को रात को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। 12 जून को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। उधर, एएसपी हितेष लखनपाल ने अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मैक्लोडगंज पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में नड्डी निवासी अनु कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें