फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीमा पर बढ़ाया पहरा, हर आने-जाने वाले वाहन पर नजर

Thu, 21 Mar 2024 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के चलते पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। उपमंडल नूरपुर के तहत प्रदेश के प्रवेश द्वार कंडवाल स्थित पुलिस चौकी में पुलिस और आईटीबीपी के जवान पंजाब की ओर से प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने रोटेशन में कंडवाल में चक्की पुल पर पंजाब से प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि आईटीबीपी और कंडवाल पुलिस चौकी, नूरपुर और इंदौरा की हिमाचल की पंजाब की लगती सीमा में तैनात जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी आपत्तिजनक वस्तु चैकिंग के दौरान प्राप्त नहीं हुई है। हिमाचल की सभी बाउंड्री सील की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें