फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराला–होली मार्ग को केंद्र की योजना में करें शामिल : इंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने संसद में उतराला–होली मार्ग के निर्माण की मांग को प्रभावी ढंग से उठाते हुए सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। इंदु ने कहा कि यह मार्ग न केवल जिला कांगड़ा और चंबा के बीच की दूरी को लगभग 200 किलोमीटर से घटाकर मात्र 60 किलोमीटर कर देगा, बल्कि धौलाधार पर्वतमाला के दोनों ओर बसे होली, भरमौर और कांगड़ा क्षेत्र के स्थानीय व जनजातीय लोगों को भी सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण जब मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं तब यह सड़क वैकल्पिक जीवनरेखा का कार्य करेगी। इसके निर्माण से बड़ा-भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक भी आवागमन सरल होगा। सांसद ने इस सड़क के निर्माण को क्षेत्रीय पर्यटन विकास और रोजगार सृजन से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि धौलाधार पर्वतमाला की प्राकृतिक सुंदरता और अनछुए क्षेत्रों तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर उत्पन्न होंगे। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उतराला–होली मार्ग को केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत शामिल कर इसका निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें