फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोअर लंबागांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ

Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जयसिंहपुर क्षेत्र में निशुल्क लाईब्रेरी का शुभारंभ करने के बाद कन्यापूजन करते मुख्यातिथि राकेश
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। मोटिवेशन फिटनेस क्लब ने लोअर लंबागांव में निशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत की है। बुधवार को एम अकादमी स्कूल जयसिंहपुर के प्रबंधक और निदेशक राकेश सरोच ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों तक ज्ञान के संसाधन पहुंचाना सबसे बड़ी सेवा है। क्लब के अध्यक्ष विकास राणा ने बताया कि लाइब्रेरी में स्कूली पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित अध्ययन सामग्री, सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक पुस्तकें और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व मानसिक विकास से जुड़ा साहित्य भी उपलब्ध रहेगा। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी, सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद

जयसिंहपुर क्षेत्र में निशुल्क लाईब्रेरी का शुभारंभ करने के बाद कन्यापूजन करते मुख्यातिथि राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें