फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी बैजनाथ में पॉली टेक्निकल खोलने की प्रक्रिया : धर्माणी

Sun, 10 Nov 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वीड पहुंचने पर राजेश धर्मानी का स्वागत करते वीड की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बैजनाथ में पॉलीटेक्निकल शुरू करने को लेकर वित्तीय विभाग की क्लियरेंस के बाद कैबिनेट में संस्थान को शुरू करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बीड बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन से पूर्व बैजनाथ विश्राम गृह में राजेश धर्माणी कहा कि भाजपा ने बिना स्टाफ और बिना बजट के संस्थान शुरू करवाए थे और इससे जहां से स्टाफ नए संस्थान में शिफ्ट किया गया, उस संस्थान के छात्र भी बिना स्टाफ के प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि टीसीपी के कार्यों में सरलता लाने के लिए ही साडा का गठन किया गया है और एसडीएम को ही टीसीपी की शक्तियां दी गई हैं। कहा कि चढियार में आईटीआई को जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व सीपीएस किशोरी लाल की अगवाई में राजेश धर्माणी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की और से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें