फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
समापन
विज्ञापन

जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सिद्धपुर-घाड़ स्थित जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन दोपहर बाद 2 बजे किया जाएगा।

मेला
रक्कड़ में नरसिंह दंगल कमेटी की ओर से छिंज मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी।

प्रभात फेरी
गांधी जयंती के अवसर पर धर्मशाला में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। फेरी कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर के समीप से शुरू होगी।

समारोह
राजपूत कल्याण सभा पालमपुर की ओर से सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप भवन में 39वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

उत्सव
विकास खंड लंबागांव के तहत समस्त पंचायतों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत पूर्वाह्न 11 बजे से रिफॉर्म उत्सव आयोजित किया जाएगा।

बैठक
पंचायत आशापुरी में रोपड़ी स्थित कार्यालय में ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें