स्वास्थ्य
स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत नोशैरा में सुबह 10 बजे से टीबी की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।
शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नगरोटा बगवां में पूर्वाह्न 11 बजे पेयजल योजना का शिलान्यास का शुभारंभ करेंगे और ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।
साक्षात्कार
निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में पूर्वाह्न 11 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
प्रतियोगिता
गिरी क्लब सकेड़ी की ओर से राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सुबह 10 बजे से वॉलीबाल के मुकाबले खेले जाएंगे।
रैली
डल झील में राधाष्टमी मेले पर पूर्वाह्न 11 बजे एंटी चिट्टा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री यादवेंद्र गोमा मुख्यातिथि रहेंगे।