शिविर - स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के तहत सुबह 10 बजे से देहरा स्कूल में टीबी जांच शिविर लगाया जाएगा।
बैठक - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर में सुबह 10:30 बजे बैठक के बाद स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव होगा।
उत्सव - शाहपुर की बोह घाटी में युवा उत्सव पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। इसका शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया करेंगे।
प्रतियोगिता - मां ज्वालाजी वेद पाठशाला गुरुकुल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे वेद मंत्रों के मंगलाचरण के साथ होगा।
धरना-प्रदर्शन - तकीपुर कॉलेज में बंद की गई साइंस कक्षाओं के विरोध में विधायक पवन काजल सहित ग्रामीण 12 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे।