फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खेल
सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की एथलेटिक मीट का आयोजन सुबह 9:00 बजे से होगा।

इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत नगर परिषद मैदान कांगड़ा में सुबह 10:00 बजे से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।

समस्याएं
सुलह के सलोह में ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान सुबह 10 बजे लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पूर्वाह्न 11 बजे से बनूरी में भेड़पालकों और जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

कथा
लंबागांव के हलेड़ स्थित राम मंदिर में राम कथा का समापन दोपहर दो बजे बाद होगा। इस दौरान कथावाचक देवी प्रसाद मिश्र मधुकर लोगों को कथा सुनाएंगे।


काम की बात

ट्राइविंग टेस्ट
देहण मेला ग्राउंड में सुबह 10 बजे से दोपहिया और चौपहिया वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट होंगे।

अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में गुरुवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म रोग विशेषज्ञ) डॉ. अंकुश (एमओ), डॉ. काजल (गायनी), डॉ. नेहा (नेत्र विशेषज्ञ) और डॉ. शैलजा (सोनोलॉजिस्ट) और डॉ. अमरीक अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. भारती अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें