- कथा : ज्वालामुखी के पुराना बाजार वार्ड-3 में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में दोपहर बाद दो बजे कथा व्यास आचार्य प्रशन शर्मा कथा सुनाएंगे।
- शुभारंभ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान मुख्यातिथि कृषि मंत्री चंद्र कुमार रहेंगे।
- अधिवेशन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 46वां प्रांत अधिवेशन का गुप्त गंगा धाम, कांगड़ा में समापन दोपहर बाद किया जाएगा।
- महोत्सव : धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 14वें संस्करण के तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे से भारत सहित अन्य देशों की फिल्में दर्शाई जाएंगी।
- परीक्षा : बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे पंजाबी और दोपहर बाद 2:30 बजे उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी।
- बैठक : धर्मशाला में सरकारी विभागों के ठेकेदारों की बैठक का आयोजन दोपहर बाद एक बजे निजी होटल में किया जाएगा।
काम की बात....
ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में रविवार को डॉ. गोपा अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे। इस दौरान वे मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे।