भंडारा : ज्वालामुखी के पुराने बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा।
विधायक सुनेंगे समस्याएं : शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे से रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
कथा : थुरल बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी सुदर्शनाचार्य मधुसूदन दोपहर बाद 3:00 बजे से प्रवचन देंगे।
बैठक : पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई शाहपुर एवं रैत की संयुक्त बैठक का आयोजन शाहपुर के निजी पैलेस में सुबह 10:30 किया जाएगा।
बैठक : घृत-बाहती-चाहंग महासभा की बैठक का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे मंदल में किया जाएगा। इस दौरान ओबीसी की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी।
चैस: अंडर-14 और सीनियर वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता ज्वालामुखी में 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 150 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।
काम की बात....
ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में रविवार को डॉ. गोपा अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे।