सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मुड़खर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बल्डूहक में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीकाकरण:
गलोड़ अस्पताल में सुबह 9:30 से 4:00 तक किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
शिव मंदिर अप्पर हड़ेटा में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य पंकज हरि गोपाल पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक राक्षा परीक्षित का प्रसंग सुनाएंगे।
महिला मंडल नादौन की ओर से नादौन में सुबह 9 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।