फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धरोग पंचायत में देवरानी-जेठानी आमने-सामने, दोनों हारीं

Fri, 29 May 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत धरोग में प्रधान पद का चुनाव इस बार पारिवारिक मुकाबले को लेकर चर्चा में रहा। पंचायत के गांव गाहलियां से प्रधान पद के लिए एक ही परिवार की सगी देवरानी और जेठानी चुनाव मैदान में उतरी थीं। जेठानी पुष्पा देवी को 275 मत मिले, जबकि देवरानी सरिता को 104 मत प्राप्त हुए। हालांकि दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। प्रधान पद के लिए पंचायत में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अनु डोगरा ने 640 मत हासिल कर जीत दर्ज की। पुष्पा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, उर्मिला को 141, वीना को 134 और सरिता को 104 मत मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें