धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 11 सितंबर को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इस दौरान फीटर और इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। यह साक्षात्कार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। आईटीआई धर्मशाला के प्रिंसिपल आरके पुरी ने बताया कि यह साक्षात्कार 11 सितंबर को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड हरिद्वार प्लांट उत्तराखंड की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित 18 से 26 आयु वर्ष के युवक और युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों में फीटर, इलेक्टि्रशियन, वेल्डर, मशीनिष्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक और पेंटर का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। वहीं महिलाओं में फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रानिक मेकेनिक, आरएसी, वायरमैन, पेंटर, पीपीओ, शीट मेटल, मैकेनिक एग्रीकल्चर, मैकेनिक एयर कंडीशनर और मेकेनिक स्कूटर हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों अपने साथ दसवीं और आईटीआई के मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और तीन फोटोग्राफ सहित अन्य प्रमाणपत्रों की फोटो कापियां लेकर आएं। इस साक्षात्कार में हिमाचल और पंजाब के उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकते हैं।