फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने बैठक नहीं बुलाई तो संघर्ष की बनाएंगे रणनीति : पेंशनर

Mon, 13 May 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में बिजली बोर्ड पेंशनर संघ की बैठक। संवाद
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की पालमपुर शाखा की बैठक का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष एसएल भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फोरम की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा समस्यायों के समाधान के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें पूरे प्रदेश में सेवानिवृत्त साथियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान 10 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है और भुुगतान भी हो चुका है। पालमपुर मंडल मे ही लाखों के भुगतान की सूचना दी गई। 12 करोड़ की राशि भी ग्रेच्युटी जिनको नहीं मिली है जारी कर दी गई है, लेकिन अभी भी बाकी के भुगतान अभी लंबित है जिनके लिए प्रयास जारी हैं और 15 दिन का समय एक बैठक बोर्ड प्रबंधक की ओर से बुलाने का आग्रह किया है। बैठक में कहा गया कि बैठक न बुलाई गई तो प्रदेश कार्यकारिणी संघर्ष की रूप रेखा तय कर सकती है।
विज्ञापन

जिसका कारण यह है कि बोर्ड प्रबंधक का नकारात्मक, अपमानजनक रवैया सहन करने योग्य नहीं है। सेवानिवृत्त चाहे वह 1-1-16 या उससे पहले के हैं सभी प्रकार का बकाया वर्षों से लंबित है। महंगाई भत्ते का आदेश सरकार की ओर से जारी कर दिया है, लेकिन बोर्ड की ओर से वह भी लंबित है। इस बैठक में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता ई आरके पठानिया भी नए सदस्य बने और कर्मचारियों में अपनी बात रखते हुए बोर्ड से सभी लंबित मांगों को लागू करने की मांग की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,पवन शरोत्री, धर्म चंद, सतीश परमार और समापन एसएल भाटिया ने अपने विचार रखे। यह जानकारी फोरम के जिला प्रेस सचिव अमर नाथ सेठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें