फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस गद्दी समुदाय को टिकट देती है तो जीत पक्की: इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय समिति के राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत कपूर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को प्रदेश के गद्दी समुदाय की भावना को प्रस्ताव के रूप में भेज टिकट की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि कांगड़ा-चंबा जिसे गद्दी बहुल लोकसभा क्षेत्र माना जाता है, इस लोकसभा सीट में 17 विधानसभा हलके हैं। इनमें 12 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पर गद्दी समुदाय बहुलता में है। भाजपा ने बैजनाथ, पालमपुर, धर्मशाला, भटियात, चंबा जैसे विधानसभा हलकों में गद्दी समुदाय को टिकट नहीं दिए हैं बल्कि पिछली बार लोकसभा सीट से भी पहली बार गद्दी समुदाय को टिकट दिया था। इसके बाद संसदीय क्षेत्र से जुड़े गद्दी समुदाय ने एकजुट होकर राजनीति से ऊपर उठकर अपने गद्दी समुदाय के जुड़े भाजपा प्रत्याशी को दिल खोलकर समर्थन किया था। इसका नतीजा यह हुआ कि सांसद किशन कपूर प्रतिशत के आधार पर पूरे देश भर में दूसरे स्थान पर बढ़त लेने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी गद्दी समुदाय को टिकट देती है तो निश्चित रूप से पूरा गद्दी समुदाय एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने में कसर नहीं छोड़ेगा। और दूसरा कांग्रेस पर गद्दी समुदाय की राजनीतिक दृष्टि से जो भेदभाव को आरोप लगते थे, ऐसे वह सारे दाग भी धुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें