फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ''''सांप डसे तो घाव को साबुन और बहते पानी से धोएं''''

Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बच्चों को  स्नेक बाईट  (सर्पदंश) से बचाव एवं प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करते प्रधानाचार्य न
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटला बेहड़ में प्रधानाचार्य नरेश कुमार धीमान की अध्यक्षता में सांप के डसने (सर्पदंश) के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता आशा रानी और प्रवक्ता बलराम ने बताया कि जहां सांप ने डसा हो उस हिस्से को बिल्कुल नहीं हिलाना चाहिए। घाव को साबुन और बहते पानी से हल्के हाथों से धोएं। अंगूठी, कड़ा, घड़ी या जूते जैसी वस्तुएं तुरंत उतार दें। घाव पर ब्लेड या चाकू से कट नहीं लगाना चाहिए। मुंह से जहर चूसकर निकालने का प्रयास नहीं करना चाहिए। घाव पर बर्फ या अत्यधिक ठंडा पानी भी नहीं डालना चाहिए। सांप को पकड़ने या मारने में समय व्यर्थ न करें। यदि संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की फोटो ले लें जिससे चिकित्सकों को उपचार में सहायता मिल सके। संवाद

बच्चों को  स्नेक बाईट  (सर्पदंश) से बचाव एवं प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करते प्रधानाचार्य न

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें