फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बैजनाथ पहुंचने पर अनुराग शर्मा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपने जीवन के 48 वर्ष व्यतीत किए हैं। आने वाला जीवन पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी को समर्पित करेंगे। आम कार्यकर्ता से लेकर पार्टी आलाकमान तक संगठन के भीतर हर स्तर पर सामंजस्य बिठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे अभिनंदन समारोह में मुझे आशीर्वाद देने के लिए जो गण्यमान्य पधारे हैं, उनका मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ लेवल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र से जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना बैजनाथ के लिए सम्मान की बात है। युवा होने की वजह से अनुराग शर्मा में पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए युवा ऊर्जा के साथ-साथ राजनीतिक अनुभव ही है क्योंकि उनके पिता जो वार्ड पंच से लेकर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद तक विराजमान रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सहित बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए सैकड़ों लोगों ने अनुराग शर्मा का अभिवादन किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें