फतेहपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसडीएम विश्रुत भारती की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी ने फतेहपुर के नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सतीश ने बताया फतेहपुर में तहत तीन नशामुक्ति केंद्र चल रहे हैं जो छांटबा, बरोट और कुठंडल में स्थित हैं। इन तीनों नशा मुक्ति केंद्रों में 52 नशे के आदी रखे गए हैं जिन्हें नशा छुड़वाने का उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां केंद्रों की व्यवस्थाएं जांची गईं तो वहीं रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी ज्वाली और फतेहपुर बीरी सिंह, थाना प्रभारी रजिंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी अनूप सिंह, हैल्थ एजुकेटर रजिंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।