डीएवी स्कूल तियारा में गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने मानव श्रृंखला से बनाई गणेश की तस्वीर।स्रोत: सं
गगल (कांगड़ा)। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर डीएवी स्कूल तियारा के विद्यार्थियों ने गणपति की मानव शृंखला बनाकर गणपति बप्पा मोरया का उदघोष कर वंदना की। प्रधानाचार्या एकता अत्री ने बताया कि कक्षा एलकेजी से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने गणपति के जयकारे लगाए। इस मानव शृंखला को बनाने में अध्यापक यशिंद्र, कुसुम, कुलभूषण, सनी देयोल, कविता, नीलम, शैली और संजय ने मदद की। प्रधानाचार्या एकता ने सभी विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में लड्डू वितरित किए। संवाद