धर्मशाला। परौर में पांच मई को आयोजित होने वाले राधा स्वामी सत्संग को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला ने लोगों की सुविधा के लिए परौर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके लिए उप मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिहं को तीन से छह मई तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान आवश्यक परिवहन व्यवस्था के लिए उन्हें समग्र प्रभारी बनाया गया है। परिवहन व्यवस्था के लिए देव राज, संजय कुमार, सुरिंद्र कुमार, अनिल कुमार और रमेश चंद को निरीक्षक तैनात किया गया है। मंडल धर्मशाला के तहत 11 स्थानों पर भी नियंत्रक कक्ष स्थापित किए गए हैं। डीएम धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि जोगिंद्रनगर डिपो से आरएम नितेश शर्मा और निरीक्षक रमेश चंद को प्रभारी बनाया गया है। बैजनाथ से आरएम नितेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, संतोष, पालमपुर से उत्तम सिंह, प्रीतम और दिनेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नगरोटा बगवां से उत्तम सिंह, तिलक राज, अशोक कुमार, धर्मशाला से साहिल कपूर, ऋषि और विनोद को प्रभारी बनाया गया है। कांगड़ा से देशराज और अजय कुमार, पठानकोट से गोपाल सिंह, राजेश सागर, रंजोद सिंह, जबकि जसूर से नरेंद्र पठानिया को प्रभारी बनाया है। चुवाड़ी से जितेंद्र सिंह, चंबा से जुगल सिंह, सरदार मोहम्मद, चमन सिंह और भरमौर से अपतू राम को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंकज चड्डा ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वह स्वयं सत्संग में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।