फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी बस हुई खराब, सड़क पर लगा जाम

Thu, 13 Mar 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर ​सिविल लाइन में ख़राब हुई नगरोटा बगवां डिपो की एचआरटीसी बस। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पालमपुर रोड पर नगरोटा-बगवां डिपो की एचआरटीसी बस बुधवार को कचहरी के समीप खराब हो गई। बस नगरोटा से धर्मशाला के लिए आ रही थी, कचहरी में अचानक से बस खराब होने के कारण सड़क पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा गया। वाहन चालक एक तरफ से गाड़ियों को निकालने का इंतजार करते रहे, जिस कारण दूसरी तरफ लंबा जाम लग जा रहा था। बस किन्हीं तकनीकी खराबी के कारण अचानक से रुक गई थी, हालांकि उस बस को कुछ समय बाद वहां से हटा लिया गया। नगरोटा-बगवां के आरएम रजिंद्र पठानिया ने बताया कि बस तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क में रुक गई थी, जो लगभग 20 से 25 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद बस चालक बस को ठीक करवाकर वापस धर्मशाला से नगरोटा के लिए निकल गए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें