फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएचसी मझीन में 4 और 5 अप्रैल को लगेगा एचपीवी का टीका

Thu, 02 Apr 2026 09:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझीन में 14-15 वर्ष की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। टीकाकरण 4 और 5 अप्रैल के अलावा हर रविवार को किया जाएगा। सीएचसी की डॉ. आयुषी गौतम ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। यह कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। समय पर टीकाकरण से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग यह वैक्सीन लगा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें