फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचपीयू निरीक्षण समिति ने किया बैजनाथ कॉलेज का निरीक्षण

Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की निरीक्षण समिति ने शनिवार को पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ का दौरा कर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की संबद्धता का निरीक्षण किया। समिति ने महाविद्यालय में प्रस्तावित नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमए समाजशास्त्र और एमए राजनीति विज्ञान के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही दस्तावेजों की समीक्षा कर शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों से महाविद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। निरीक्षण दल में प्रो. धर्म प्रकाश वर्मा सहित विश्वविद्यालय के कई विशेषज्ञ और सरकारी नामित सदस्य शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने बताया कि निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और समिति अपनी रिपोर्ट एचपीयू को सौंपेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें