फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू की कमेटी ने किया लंज कॉलेज का निरीक्षण, कंप्यूटर लैब न होना बताया दुर्भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा) राजकीय महाविद्यालय लंज का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने निरीक्षण किया। कमेटी में वाणिज्य विभाग के आचार्य डॉ. राजकुमार सिंह, राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के प्राचार्य व हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के पूर्व अधिष्ठाता (डीन) डॉ. एनएन शर्मा व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संदीप कुमार में शामिल रहे। कमेटी ने महाविद्यालय में शिक्षा, खेलकूद, अन्य गतिविधियाें, पुस्तकालय व मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कमेटी ने प्राध्यापकों, पीटीए कार्यकारिणी के सदस्यों व विद्यार्थियों से भी संवाद किया। समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में पुस्तकालय का न होना, पुस्तकालय अध्यक्ष व आचार्यों के रिक्त पदों के बारे में कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने महाविद्यालय में इस वर्तमान युग में कंप्यूटर लैब का न होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीपी पटियाल ने बताया कि जैसे ही सरकार नया भवन महाविद्यालय प्रबंधन को सौंपती है, ये सारी कमियां अतिशीघ्र दूर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें