फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचपीसीए ने देहरी में खोली 16वीं क्रिकेट एकेडमी

Sat, 14 Sep 2024 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से शहर से गांव स्तर तक क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में एचपीसीए की ओर से उपमंडल फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत देहरी में शुक्रवार को क्रिकेट प्रशिक्षण एकेडमी का शुभारंभ करके क्षेत्र के बच्चों के लिए तोहफा दिया।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ एचपीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने किया गया। समारोह की शुरुआत बच्चों की ओर से प्रस्तुत स्वागत गायन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने पहाड़ी नाटी पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशाल शर्मा ने कहा कि देहरी में खोली गई क्रिकेट एकेडमी कांगड़ा जिला की 16वीं है। एकेडमी अब क्षेत्र के 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के प्रशिक्षण के लिए क्रिकेट ट्रायल भी शुरू कर दिए गए हैं। एकेडमी में नितिन गुलियाल को कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें