नूरपुर में होली महोत्सव के दौरान सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का और अन्य।
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर परिसर में दो दिवसीय होली महोत्सव का समापन हुआ। राजा साहिब दशहरा कमेटी, राम लीला क्लब और मंदिर कमेटी सहयोग से यह आयोजन किया गया। होली कार्यक्रम में बॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल ने अपने गानों से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक रणबीर सिंह निक्का ने होली कार्यक्रम में शिरकत की। डाॅ. राजीव भारद्वाज ने प्रदेश सरकार से नूरपुर के होली उत्सव को जिला स्तरीय उत्सव का दर्जा देने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ दशहरा कमेटी के प्रधान एवं पार्षद गौरव महाजन, योगेश महाजन, मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
नूरपुर में होली महोत्सव के दौरान सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का और अन्य।