फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्काउट एंड गाइड का इतिहास बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई की ओर से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया। रोवर्स लीडर डॉ. सुरजीत कुमार ने इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से भारत स्काउट एंड गाइड के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रोवर्स गौरव, रेंजर्स निवेदिता, प्रीति, साक्षी और वंशिका आदि ने स्काउटिंग इतिहास के बारे में उद्देश्य एवं सिद्धांतों सहित अन्य मुद्दों और विभिन्न योजनाओं के बारे में विचार साझा किए। इस मौके पर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बड़ोह डॉ. नीरज शर्मा भी मौजूद रहे। एंटी ड्रग्स जागरूकता कमेटी के समन्वयक सहायक आचार्य विनोद कुमार ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों, कारणों और इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कैंसर जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें