फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहदों की रक्षा को हिमाचली सैनिकों न दिया सर्वोच्च बलिदान : मनकोटिया

Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में संबो​धित करते हुए पूर
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक रविवार को धर्मशाला के सैनिक विश्राम गृह में मेजर सोमनाथ शर्मा कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा के लिए वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और हर समय देश की सीमाओं की प्रहरी बनकर खड़े रहे हैं। हिमाचल के स्वतंत्रता सैनानियों और वीर सैनिकों की वजह से देश ही नहीं, विश्व भर में पहचाना जाता है। छोटे से राज्य में सबसे अधिक चार परमवीर चक्र अपने नाम किया है।
विज्ञापन

इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न लीग की 25 इकाइयों के चेयरमैन, महासचिव, उपाध्यक्ष और वित्त सचिवों ने भाग लिया। इस बैठक में लगभग 120 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। लीग के पूर्व अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया को लीग में 40 वर्षों तक निर्विरोध अध्यक्ष के कार्यकाल के बाद रविवार को इस मौके पर सेवानिवृत्ति भी दी गई, जिन्हें लीग की ओर से स्मृति चिह्न और टोपी देकर सम्मानित किया। वहीं, इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं का लीग के पदाधिकारियों ने मौके पर निपटारा भी किया और कुछ समस्याओं का निपटारा करने के लिए नेशनल लीग हेड क्वार्टर दिल्ली के लिए भेजने को कहा, ताकि उनका निपटारा वहां पर किया जा सकें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल खेम सिंह ने कहा कि लीग भूतपूर्व सैनिकों के हितों के मुद्दों को समय-समय पर सरकार तक पहुंचाया जा रहा है। किशोर चंद ठाकुर वाइस प्रेसिडेंट ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद सभी लीग पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेजर मनकोटिया को बधाई शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें