फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कराटे में हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। क्यूरिन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप हाल ही में अमृतसर में हुई। इसमें विभिन्न राज्यों की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम ने भी दमखम दिखाया। यह टीम शाहपुर से संबंध रखने वाले कोच रिंकू कुमार की अगुआई में गई। चैंपियनशिप में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और छह कांस्य पदक जीते। इनमें आदित्य राणा ने स्वर्ण पदक, आदर्श जंवाल ने स्वर्ण, सक्षम और तनीश ने रजत, अंशुल, अर्जुन, आदर्श, सोनाक्षी और अग्रता ने कांस्य पदक जीते। इस मौके पर कोच रिंकू कुमार ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें