परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में बी-वॉक विभाग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी प्रो. कंचन रनौत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ''डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन का पुनर्रूपांकन'' रहा। बतौर मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने पर्यटन और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) उद्योग में एआई व आधुनिक डिजिटल तकनीकों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्योग की नई जरूरतों के अनुसार अपने डिजिटल व व्यावसायिक कौशल को निखारने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. राज कुमार परमार, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. बृजेश्वर, प्रो. धर्मेंद्र सिंह, आशीष देव और अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संवाद