फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रदेश में 16वां रैंक हासिल कर अदिति शर्मा बनीं सहायक जिला न्यायवादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा। उपतहसील राजा का तालाब के साथ लगती ग्राम पंचायत भोल खास की होनहार बेटी अदिति शर्मा ने प्रदेश में 16वां रैंक प्राप्त कर सहायक जिला न्यायवादी (एसिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अदिति शर्मा पुत्री अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत भोल खास की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रेट वे पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजा का तालाब से प्राप्त की। दसवीं कक्षा में उन्होंने 79 प्रतिशत तथा बारहवीं कक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर कॉलेज से बीए एलएलबी की 70 फीसदी अंक लेकर डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद अदिति ने चंडीगढ़ स्थित डिवाइन ज्यूडिशियल अकादमी से एक वर्ष तक कोचिंग ली। इसके पश्चात उन्होंने घर पर रहकर ही कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ तैयारी जारी रखी। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने सहायक जिला न्यायवादी की परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।अदिति शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अशोक कुमार शर्मा भारतीय सेना से नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और हाल ही में ग्राम पंचायत भोल खास से उपप्रधान के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। उनकी माता उषा देवी गृहिणी हैं। अदिति की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व है। ग्रामीणों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें