फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हेमराज स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बने

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा (छात्र) की स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव वीरवार को हुआ। इसमें लगभग 100 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पद पर हेमराज को चुना गया। इसके अलावा छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक 15 अभिभावक सदस्यों को भी चुना गया। इनमें अमिता कुमारी, कमलेश कुमारी, अशोक कुमार, सुनील गुलरिया, अमित शर्मा, पवन कुमार बजरंगी, सुधीर शर्मा, सुलेखा कुमारी, प्रमिला देवी, निर्मला देवी और जीत लाल आदि शामिल हैं। बीडीसी सदस्य निरुपमा, नगर परिषद देहरा की पार्षद दीपिका और हरि सिंह रिटायर प्रवक्ता को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके जनरल हाउस में नए सदस्यों को नियुक्त करने के लिए घोषणा की। इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें