फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुराना कांगड़ा में 60 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 21 Aug 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। क्षेत्र पुराना कांगड़ा के वार्ड-3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयुष विभाग की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें 60 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञों ने मर्म चिकित्सा, स्नेहन-स्वेदन, कपिंग थेरेपी और एक्युप्रेशर जैसी विभिन्न आयुष उपचार पद्धतियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। साथ ही योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया। डॉ. प्रियंका और डॉ. सोनाली ने लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित मार्गदर्शन दिया। आयोजकों ने लोगों से नियमित योग एवं स्वास्थ्यकर दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें