फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत क्षेत्र की 25 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे जवाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया है, इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वीरवार सुबह महिला की तबीयत बिगड़ी, जिस पर सास ने उसकी स्थिति को देखते हुए अपने बेटे को सूचित किया। महिला को जवाली अस्पताल पहुंचाया तो किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की बात सामने आई। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने कहा पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली थी। पुलिस बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची लेकिन महिला की हालत नाजुक होने के कारण बयान नहीं दे सकी। गंभीर हालत में उसको टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें