फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुराना कांगड़ा में 51 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 14 Jul 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुराना कांगडा में मरीज़ों की जाँच करते चिकित्सक। आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। आयुष विभाग ने पुराना कांगड़ा में एक विशेष चिकित्सा शिविर लगाया। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबिता गौतम की देखरेख में 51 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में एएमओ डाॅ. प्रियंका, एपीओ मंगला देवी और योग गाइड रजत चौधरी ने लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए कपिंग थैरेपी, अग्निकर्म एवं एक्यूप्रेशर जैसी लघु चिकित्सकीय प्रक्रियाएं कीं। साथ ही शिविर में आए लोगों को पुरानी बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित योग एवं उचित दिनचर्या के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन

पुराना कांगडा में मरीज़ों की जाँच करते चिकित्सक। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें