फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाडासीबा में उपप्रधान को सौंपीं प्रधान की शक्तियां

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। विकासखंड परागपुर की पंचायत डाडासीबा के प्रधान पद को उपायुक्त कार्यालय के आदेश के मुताबिक रिक्त कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज सामान्य नियम 1997 के नियम 136 (2) के अंतर्गत प्रधान के समस्त कार्य और उसकी समस्त शक्तियों का प्रयोग प्रधान पद के रिक्त रहने तक उप प्रधान परमेश्वरी दास को दिया गया है। इससे पहले भी प्रधान सपना देवी अचानक राम भक्ति के लिए एक साल की छुट्टी पर चली गईं थीं। थी। तब भी प्रधान की शक्तियां उपप्रधान परमेश्वरी दास को दी गई थीं। इस संबंध में पंचायत निरीक्षक देशराज बलिया ने बताया कि डाडासीबा पंचायत की प्रधान कई दिनों से पंचायत में नहीं आ रही थीं। उपायुक्त ने इसके बारे में कारण बताओ नोटिस भी उन्हें दिया था लेकिन बावजूद इसके प्रधान सपना देवी लगातार पंचायत में मौजूद नहीं रह रही थीं। इसलिए डाडासीबा पंचायत प्रधान का पद रिक्त कर दिया और जब तक दोबारा चुनाव नहीं हो जाता, तब तक उप प्रधान को प्रधान की शक्तियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें